श्री तुलसी चालीसा Shri Tulsi Chalisa
विष्णुप्रिया तुलसी की चालीस चौपाइयाँ, पूजा की पारम्परिक विधि सहित।
- देवता तुलसी माता
- प्रकार चालीसा
- भाषा हिन्दी
- परम्परा वैष्णव
- स्रोत 51 चालीसा संग्रह (आरतियों सहित) — रणधीर प्रकाशन, हरिद्वार (2004) — Scan pages 229–232
लोकप्रिय पाठ सम्पादकीय जाँच
मूल पाठ
सुनें और अभ्यास करें
कृत्रिम (मशीनी) आवाज़ — उच्चारण में त्रुटि हो सकती है; रिकॉर्डिंग को प्राथमिकता दें।
कुंजियाँ (जब प्लेयर पर फ़ोकस हो): ← और → पिछला या अगला पद, स्पेस चलाएँ या रोकें।
यहाँ उच्चारण ऑडियो उपलब्ध नहीं है: इस पाठ की रिकॉर्डिंग अभी नहीं है और इस ब्राउज़र में संस्कृत या हिन्दी की आवाज़ नहीं है।
दोहा
श्री तुलसी महारानी, करूँ विनय सिरनाय ।śrī tulasī mahārānī, karūm̐ vinay siranāy |ஶ்ரீ துலஸீ மஹாராநீ, கரூம் விநய ஸிரநாய ।
जो मम हो संकट विकट, दीजै मात नशाय ॥jo mam ho saṃkaṭ vikaṭ, dījai māt naśāy ||ஜோ மம ஹோ ஸம்கட விகட, தீஜை மாத நஶாய ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 1
नमो नमो तुलसी महारानी ।namo namo tulasī mahārānī |நமோ நமோ துலஸீ மஹாராநீ ।
महिमा अमित न जाय बखानी ॥ १ ॥mahimā amit na jāy bakhānī || 1 ||மஹிமா அமித ந ஜாய பகாநீ ॥ 1 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 2
दियो विष्णु तुमको सनमाना ।diyo viṣṇu tumako sanamānā |தியோ விஷ்ணு துமகோ ஸநமாநா ।
जग में छायो सुयश महाना ॥ २ ॥jag meṃ chāyo suyaś mahānā || 2 ||ஜக மேம் சாயோ ஸுயஶ மஹாநா ॥ 2 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 3
विष्णुप्रिया जय जयतिभवानि ।viṣṇupriyā jay jayatibhavāni |விஷ்ணுப்ரியா ஜய ஜயதிபவாநி ।
तिहूं लोक की हो सुखखानी ॥ ३ ॥tihūṃ lok kī ho sukhakhānī || 3 ||திஹூம் லோக கீ ஹோ ஸுககாநீ ॥ 3 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 4
भगवत पूजा कर जो कोई ।bhagavat pūjā kar jo koī |பகவத பூஜா கர ஜோ கோஈ ।
बिना तुम्हारे सफल न होई ॥ ४ ॥binā tumhāre saphal na hoī || 4 ||பிநா தும்ஹாரே ஸபல ந ஹோஈ ॥ 4 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 5
जिन घर तव नहिं होय निवासा ।jin ghar tav nahiṃ hoy nivāsā |ஜிந கர தவ நஹிம் ஹோய நிவாஸா ।
उस पर करहिं विष्णु नहिं बासा ॥ ५ ॥us par karahiṃ viṣṇu nahiṃ bāsā || 5 ||உஸ பர கரஹிம் விஷ்ணு நஹிம் பாஸா ॥ 5 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 6
करे सदा जो तव नित सुमिरन ।kare sadā jo tav nit sumiran |கரே ஸதா ஜோ தவ நித ஸுமிரந ।
तेहिके काज होय सब पूरन ॥ ६ ॥tehike kāj hoy sab pūran || 6 ||தேஹிகே காஜ ஹோய ஸப பூரந ॥ 6 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 7
कातिक मास महात्म तुम्हारा ।kātik mās mahātma tumhārā |காதிக மாஸ மஹாத்ம தும்ஹாரா ।
ताको जानत सब संसारा ॥ ७ ॥tāko jānat sab saṃsārā || 7 ||தாகோ ஜாநத ஸப ஸம்ஸாரா ॥ 7 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 8
तव पूजन जो करैं कुंवारी ।tav pūjan jo karaiṃ kuṃvārī |தவ பூஜந ஜோ கரைம் கும்வாரீ ।
पावै सुन्दर वर सुकुमारी ॥ ८ ॥pāvai sundar var sukumārī || 8 ||பாவை ஸுந்தர வர ஸுகுமாரீ ॥ 8 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 9
कर जो पूजा नितप्रति नारी ।kar jo pūjā nitaprati nārī |கர ஜோ பூஜா நிதப்ரதி நாரீ ।
सुख सम्पत्ति से होय सुखारी ॥ ९ ॥sukh sampatti se hoy sukhārī || 9 ||ஸுக ஸம்பத்தி ஸே ஹோய ஸுகாரீ ॥ 9 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 10
वृद्धा नारी करै जो पूजन ।vṛddhā nārī karai jo pūjan |வ்ருத்தா நாரீ கரை ஜோ பூஜந ।
मिले भक्ति होवै पुलकित मन ॥ १० ॥mile bhakti hovai pulakit man || 10 ||மிலே பக்தி ஹோவை புலகித மந ॥ 10 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 11
श्रद्धा से पूजै जो कोई ।śraddhā se pūjai jo koī |ஶ்ரத்தா ஸே பூஜை ஜோ கோஈ ।
भवनिधि से तर जावै सोई ॥ ११ ॥bhavanidhi se tar jāvai soī || 11 ||பவநிதி ஸே தர ஜாவை ஸோஈ ॥ 11 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 12
कथा भागवत यज्ञ करावै ।kathā bhāgavat yajña karāvai |கதா பாகவத யஜ்ஞ கராவை ।
तुम बिन नहीं सफलता पावै ॥ १२ ॥tum bin nahīṃ saphalatā pāvai || 12 ||தும பிந நஹீம் ஸபலதா பாவை ॥ 12 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 13
छायो तब प्रताप जगभारी ।chāyo tab pratāp jagabhārī |சாயோ தப ப்ரதாப ஜகபாரீ ।
ध्यावत तुमहिं सकल चितधारी ॥ १३ ॥dhyāvat tumahiṃ sakal citadhārī || 13 ||த்யாவத துமஹிம் ஸகல சிததாரீ ॥ 13 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 14
तुम्हीं मात यंत्रन तंत्रन में ।tumhīṃ māt yaṃtran taṃtran meṃ |தும்ஹீம் மாத யம்த்ரந தம்த்ரந மேம் ।
सकल काज सिधि होवै क्षण में ॥ १४ ॥sakal kāj sidhi hovai kṣaṇ meṃ || 14 ||ஸகல காஜ ஸிதி ஹோவை க்ஷண மேம் ॥ 14 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 15
औषधि रूप आप हो माता ।auṣadhi rūp āp ho mātā |ஔஷதி ரூப ஆப ஹோ மாதா ।
सब जग में तव यश विख्याता ॥ १५ ॥sab jag meṃ tav yaś vikhyātā || 15 ||ஸப ஜக மேம் தவ யஶ விக்யாதா ॥ 15 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 16
देव रिषी मुनि औ तपधारी ।dev riṣī muni au tapadhārī |தேவ ரிஷீ முநி ஔ தபதாரீ ।
करत सदा तव जय जयकारी ॥ १६ ॥karat sadā tav jay jayakārī || 16 ||கரத ஸதா தவ ஜய ஜயகாரீ ॥ 16 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 17
वेद पुरानन तव यश गाया ।ved purānan tav yaś gāyā |வேத புராநந தவ யஶ காயா ।
महिमा अगम पार नहिं पाया ॥ १७ ॥mahimā agam pār nahiṃ pāyā || 17 ||மஹிமா அகம பார நஹிம் பாயா ॥ 17 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 18
नमो नमो जै जै सुखकारनि ।namo namo jai jai sukhakārani |நமோ நமோ ஜை ஜை ஸுககாரநி ।
नमो नमो जै दुखनिवारनि ॥ १८ ॥namo namo jai dukhanivārani || 18 ||நமோ நமோ ஜை துகநிவாரநி ॥ 18 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 19
नमो नमो सुखसम्पति देनी ।namo namo sukhasampati denī |நமோ நமோ ஸுகஸம்பதி தேநீ ।
नमो नमो अघ काटन छेनी ॥ १९ ॥namo namo agh kāṭan chenī || 19 ||நமோ நமோ அக காடந சேநீ ॥ 19 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 20
नमो नमो भक्तन दुःख हरनी ।namo namo bhaktan duḥkh haranī |நமோ நமோ பக்தந துஃக ஹரநீ ।
नमो नमो दुष्टन मद छेनी ॥ २० ॥namo namo duṣṭan mad chenī || 20 ||நமோ நமோ துஷ்டந மத சேநீ ॥ 20 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 21
नमो नमो भव पार उतारनि ।namo namo bhav pār utārani |நமோ நமோ பவ பார உதாரநி ।
नमो नमो परलोक सुधारनि ॥ २१ ॥namo namo paralok sudhārani || 21 ||நமோ நமோ பரலோக ஸுதாரநி ॥ 21 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 22
नमो नमो निज भक्त उबारनि ।namo namo nij bhakta ubārani |நமோ நமோ நிஜ பக்த உபாரநி ।
नमो नमो जनकाज संवारनि ॥ २२ ॥namo namo janakāj saṃvārani || 22 ||நமோ நமோ ஜநகாஜ ஸம்வாரநி ॥ 22 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 23
नमो नमो जय कुमति नशावनि ।namo namo jay kumati naśāvani |நமோ நமோ ஜய குமதி நஶாவநி ।
नमो नमो सब सुख उपजावनि ॥ २३ ॥namo namo sab sukh upajāvani || 23 ||நமோ நமோ ஸப ஸுக உபஜாவநி ॥ 23 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 24
जयति जयति जय तुलसीमाई ।jayati jayati jay tulasīmāī |ஜயதி ஜயதி ஜய துலஸீமாஈ ।
ध्याऊँ तुमको शीश नवाई ॥ २४ ॥dhyāūm̐ tumako śīś navāī || 24 ||த்யாஊம் துமகோ ஶீஶ நவாஈ ॥ 24 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 25
निजजन जानि मोहि अपनाओ ।nijajan jāni mohi apanāo |நிஜஜந ஜாநி மோஹி அபநாஓ ।
बिगड़े कारज आप बनाओ ॥ २५ ॥bigaṛe kāraj āp banāo || 25 ||பிகடே காரஜ ஆப பநாஓ ॥ 25 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 26
करूँ विनय मैं मात तुम्हारी ।karūm̐ vinay maiṃ māt tumhārī |கரூம் விநய மைம் மாத தும்ஹாரீ ।
पूरण आशा करहु हमारी ॥ २६ ॥pūraṇ āśā karahu hamārī || 26 ||பூரண ஆஶா கரஹு ஹமாரீ ॥ 26 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 27
शरण चरण कर जोरि मनाऊँ ।śaraṇ caraṇ kar jori manāūm̐ |ஶரண சரண கர ஜோரி மநாஊம் ।
निशदिन तेरे ही गुण गाऊँ ॥ २७ ॥niśadin tere hī guṇ gāūm̐ || 27 ||நிஶதிந தேரே ஹீ குண காஊம் ॥ 27 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 28
करहु मात यह अब मोपर दाया ।karahu māt yah ab mopar dāyā |கரஹு மாத யஹ அப மோபர தாயா ।
निर्मल होय सकल ममकाया ॥ २८ ॥nirmal hoy sakal mamakāyā || 28 ||நிர்மல ஹோய ஸகல மமகாயா ॥ 28 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 29
मांगू मात यह बर दीजै ।māṃgū māt yah bar dījai |மாம்கூ மாத யஹ பர தீஜை ।
सकल मनोरथ पूर्ण कीजै ॥ २९ ॥sakal manorath pūrṇa kījai || 29 ||ஸகல மநோரத பூர்ண கீஜை ॥ 29 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 30
जानूं नहिं कुछ नेम अचारा ।jānūṃ nahiṃ kuch nem acārā |ஜாநூம் நஹிம் குச நேம அசாரா ।
छमहु मात अपराध हमारा ॥ ३० ॥chamahu māt aparādh hamārā || 30 ||சமஹு மாத அபராத ஹமாரா ॥ 30 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 31
बारह मास करै जो पूजा ।bārah mās karai jo pūjā |பாரஹ மாஸ கரை ஜோ பூஜா ।
ता सम जग में और न दूजा ॥ ३१ ॥tā sam jag meṃ aur na dūjā || 31 ||தா ஸம ஜக மேம் ஔர ந தூஜா ॥ 31 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 32
प्रथमहि गंगाजल मंगवावे ।prathamahi gaṃgājal maṃgavāve |ப்ரதமஹி கம்காஜல மம்கவாவே ।
फिर सुन्दर स्नान करावे ॥ ३२ ॥phir sundar snān karāve || 32 ||பிர ஸுந்தர ஸ்நாந கராவே ॥ 32 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 33
चन्दन अक्षत पुष्प चढ़ावे ।candan akṣat puṣpa caṛhāve |சந்தந அக்ஷத புஷ்ப சடாவே ।
धूप दीप नैवेद्य लगावे ॥ ३३ ॥dhūp dīp naivedya lagāve || 33 ||தூப தீப நைவேத்ய லகாவே ॥ 33 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 34
करे आचमन गंगा जल से ।kare ācaman gaṃgā jal se |கரே ஆசமந கம்கா ஜல ஸே ।
ध्यान करे हृदय निर्मल से ॥ ३४ ॥dhyān kare hṛday nirmal se || 34 ||த்யாந கரே ஹ்ருதய நிர்மல ஸே ॥ 34 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 35
पाठ करे फिर चालीसा की ।pāṭh kare phir cālīsā kī |பாட கரே பிர சாலீஸா கீ ।
अस्तुति करे मात तुलसा की ॥ ३५ ॥astuti kare māt tulasā kī || 35 ||அஸ்துதி கரே மாத துலஸா கீ ॥ 35 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 36
यह विधि पूजा करे हमेशा ।yah vidhi pūjā kare hameśā |யஹ விதி பூஜா கரே ஹமேஶா ।
ताके तन नहिं रहै क्लेशा ॥ ३६ ॥tāke tan nahiṃ rahai kleśā || 36 ||தாகே தந நஹிம் ரஹை க்லேஶா ॥ 36 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 37
करै मास कार्तिक का साधन ।karai mās kārtik kā sādhan |கரை மாஸ கார்திக கா ஸாதந ।
सोवे नित पवित्र सिध हुई जाहीं ॥ ३७ ॥sove nit pavitra sidh huī jāhīṃ || 37 ||ஸோவே நித பவித்ர ஸித ஹுஈ ஜாஹீம் ॥ 37 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 38
है यह कथा महा सुखदाई ।hai yah kathā mahā sukhadāī |ஹை யஹ கதா மஹா ஸுகதாஈ ।
पढ़ै सुने सो भव तर जाई ॥ ३८ ॥paṛhai sune so bhav tar jāī || 38 ||படை ஸுநே ஸோ பவ தர ஜாஈ ॥ 38 ॥
यह पद साझा करेंदोहा
यह श्री तुलसी चालीसा, पाठ करे जो कोय ।yah śrī tulasī cālīsā, pāṭh kare jo koy |யஹ ஶ்ரீ துலஸீ சாலீஸா, பாட கரே ஜோ கோய ।
गोविन्द सो फल पावही, जो मन इच्छा होय ॥govinda so phal pāvahī, jo man icchā hoy ||கோவிந்த ஸோ பல பாவஹீ, ஜோ மந இச்சா ஹோய ॥
यह पद साझा करेंअन्य लिपि में पढ़ें: ગુજરાતી বাংলা తెలుగు ಕನ್ನಡ മലയാളം ଓଡ଼ିଆ ਪੰਜਾਬੀ · देवनागरी पाठ से अक्षर-दर-अक्षर, अनुमानित
मुद्रित प्रति के स्कैन से पंक्ति-दर-पंक्ति लिखा गया और एक स्वतन्त्र प्रति से अक्षरशः मिलाया गया। केवल वर्तनी के अन्तर में मुद्रित पाठ रखा गया है।
रोमन पंक्ति देवनागरी से बना IAST लिप्यन्तरण है (ā = दीर्घ आ, ṃ = अनुस्वार, ḥ = विसर्ग, ś/ṣ = श/ष, c = च)। हिन्दी, अवधी और ब्रज पाठों में शब्द के अन्त का मौन 'अ' नहीं लिखा जाता। लिप्यन्तरण में वैदिक स्वर नहीं दिखते।
सम्बन्धित
प्रश्न
श्री तुलसी चालीसा क्या है?
विष्णुप्रिया तुलसी की चालीस चौपाइयाँ, पूजा की पारम्परिक विधि सहित।
श्री तुलसी चालीसा किस देवता से जुड़ा है?
श्री तुलसी चालीसा तुलसी माता से जुड़ा है। पवित्र तुलसी का पौधा, विष्णुप्रिया देवी के रूप में पूजित; कार्तिक में तुलसी विवाह होता है।
श्री तुलसी चालीसा का अर्थ क्या है?
तुलसी की स्तुति विष्णुप्रिया के रूप में है, जिनके बिना विष्णु-पूजा अधूरी है, जो औषधि रूप हैं और विशेषकर कार्तिक मास में सौभाग्य देती हैं। चालीसा बार-बार "नमो नमो" से उन्हें प्रणाम करती है और अन्त में पूजा-विधि बताती है: गंगाजल से स्नान, चन्दन, अक्षत, पुष्प, धूप-दीप और चालीसा पाठ।
श्री तुलसी चालीसा का स्रोत क्या है?
पारम्परिक भक्ति पाठ (प्रचलित मुद्रित एवं मौखिक रूप) — Shri Tulsi Chalisa. परम्परा: वैष्णव।
क्या श्री तुलसी चालीसा के अलग-अलग संस्करण हैं?
चालीसा की मुद्रित प्रतियों में वर्तनी, कुछ शब्दों और कभी-कभी पदों के क्रम में अन्तर मिलता है। यह पाठ टिप्पणी में बताई प्रति पर आधारित है।