श्री तुलसी चालीसा Shri Tulsi Chalisa
विष्णुप्रिया तुलसी की चालीस चौपाइयाँ, पूजा की पारम्परिक विधि सहित।
- देवता तुलसी माता
- प्रकार चालीसा
- भाषा हिन्दी
- परम्परा वैष्णव
- स्रोत 51 चालीसा संग्रह (आरतियों सहित) — रणधीर प्रकाशन, हरिद्वार (2004) — Scan pages 229–232
लोकप्रिय पाठ सम्पादकीय जाँच
मूल पाठ
सुनें और अभ्यास करें
कृत्रिम (मशीनी) आवाज़ — उच्चारण में त्रुटि हो सकती है; रिकॉर्डिंग को प्राथमिकता दें।
कुंजियाँ (जब प्लेयर पर फ़ोकस हो): ← और → पिछला या अगला पद, स्पेस चलाएँ या रोकें।
यहाँ उच्चारण ऑडियो उपलब्ध नहीं है: इस पाठ की रिकॉर्डिंग अभी नहीं है और इस ब्राउज़र में संस्कृत या हिन्दी की आवाज़ नहीं है।
दोहा
श्री तुलसी महारानी, करूँ विनय सिरनाय ।śrī tulasī mahārānī, karūm̐ vinay siranāy |ଶ୍ରୀ ତୁଲସୀ ମହାରାନୀ, କରୂଁ ବିନଯ ସିରନାଯ ।
जो मम हो संकट विकट, दीजै मात नशाय ॥jo mam ho saṃkaṭ vikaṭ, dījai māt naśāy ||ଜୋ ମମ ହୋ ସଂକଟ ବିକଟ, ଦୀଜୈ ମାତ ନଶାଯ ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 1
नमो नमो तुलसी महारानी ।namo namo tulasī mahārānī |ନମୋ ନମୋ ତୁଲସୀ ମହାରାନୀ ।
महिमा अमित न जाय बखानी ॥ १ ॥mahimā amit na jāy bakhānī || 1 ||ମହିମା ଅମିତ ନ ଜାଯ ବଖାନୀ ॥ 1 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 2
दियो विष्णु तुमको सनमाना ।diyo viṣṇu tumako sanamānā |ଦିଯୋ ବିଷ୍ଣୁ ତୁମକୋ ସନମାନା ।
जग में छायो सुयश महाना ॥ २ ॥jag meṃ chāyo suyaś mahānā || 2 ||ଜଗ ମେଂ ଛାଯୋ ସୁଯଶ ମହାନା ॥ 2 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 3
विष्णुप्रिया जय जयतिभवानि ।viṣṇupriyā jay jayatibhavāni |ବିଷ୍ଣୁପ୍ରିଯା ଜଯ ଜଯତିଭବାନି ।
तिहूं लोक की हो सुखखानी ॥ ३ ॥tihūṃ lok kī ho sukhakhānī || 3 ||ତିହୂଂ ଲୋକ କୀ ହୋ ସୁଖଖାନୀ ॥ 3 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 4
भगवत पूजा कर जो कोई ।bhagavat pūjā kar jo koī |ଭଗବତ ପୂଜା କର ଜୋ କୋଈ ।
बिना तुम्हारे सफल न होई ॥ ४ ॥binā tumhāre saphal na hoī || 4 ||ବିନା ତୁମ୍ହାରେ ସଫଲ ନ ହୋଈ ॥ 4 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 5
जिन घर तव नहिं होय निवासा ।jin ghar tav nahiṃ hoy nivāsā |ଜିନ ଘର ତବ ନହିଂ ହୋଯ ନିବାସା ।
उस पर करहिं विष्णु नहिं बासा ॥ ५ ॥us par karahiṃ viṣṇu nahiṃ bāsā || 5 ||ଉସ ପର କରହିଂ ବିଷ୍ଣୁ ନହିଂ ବାସା ॥ 5 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 6
करे सदा जो तव नित सुमिरन ।kare sadā jo tav nit sumiran |କରେ ସଦା ଜୋ ତବ ନିତ ସୁମିରନ ।
तेहिके काज होय सब पूरन ॥ ६ ॥tehike kāj hoy sab pūran || 6 ||ତେହିକେ କାଜ ହୋଯ ସବ ପୂରନ ॥ 6 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 7
कातिक मास महात्म तुम्हारा ।kātik mās mahātma tumhārā |କାତିକ ମାସ ମହାତ୍ମ ତୁମ୍ହାରା ।
ताको जानत सब संसारा ॥ ७ ॥tāko jānat sab saṃsārā || 7 ||ତାକୋ ଜାନତ ସବ ସଂସାରା ॥ 7 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 8
तव पूजन जो करैं कुंवारी ।tav pūjan jo karaiṃ kuṃvārī |ତବ ପୂଜନ ଜୋ କରୈଂ କୁଂବାରୀ ।
पावै सुन्दर वर सुकुमारी ॥ ८ ॥pāvai sundar var sukumārī || 8 ||ପାବୈ ସୁନ୍ଦର ବର ସୁକୁମାରୀ ॥ 8 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 9
कर जो पूजा नितप्रति नारी ।kar jo pūjā nitaprati nārī |କର ଜୋ ପୂଜା ନିତପ୍ରତି ନାରୀ ।
सुख सम्पत्ति से होय सुखारी ॥ ९ ॥sukh sampatti se hoy sukhārī || 9 ||ସୁଖ ସମ୍ପତ୍ତି ସେ ହୋଯ ସୁଖାରୀ ॥ 9 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 10
वृद्धा नारी करै जो पूजन ।vṛddhā nārī karai jo pūjan |ବୃଦ୍ଧା ନାରୀ କରୈ ଜୋ ପୂଜନ ।
मिले भक्ति होवै पुलकित मन ॥ १० ॥mile bhakti hovai pulakit man || 10 ||ମିଲେ ଭକ୍ତି ହୋବୈ ପୁଲକିତ ମନ ॥ 10 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 11
श्रद्धा से पूजै जो कोई ।śraddhā se pūjai jo koī |ଶ୍ରଦ୍ଧା ସେ ପୂଜୈ ଜୋ କୋଈ ।
भवनिधि से तर जावै सोई ॥ ११ ॥bhavanidhi se tar jāvai soī || 11 ||ଭବନିଧି ସେ ତର ଜାବୈ ସୋଈ ॥ 11 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 12
कथा भागवत यज्ञ करावै ।kathā bhāgavat yajña karāvai |କଥା ଭାଗବତ ଯଜ୍ଞ କରାବୈ ।
तुम बिन नहीं सफलता पावै ॥ १२ ॥tum bin nahīṃ saphalatā pāvai || 12 ||ତୁମ ବିନ ନହୀଂ ସଫଲତା ପାବୈ ॥ 12 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 13
छायो तब प्रताप जगभारी ।chāyo tab pratāp jagabhārī |ଛାଯୋ ତବ ପ୍ରତାପ ଜଗଭାରୀ ।
ध्यावत तुमहिं सकल चितधारी ॥ १३ ॥dhyāvat tumahiṃ sakal citadhārī || 13 ||ଧ୍ଯାବତ ତୁମହିଂ ସକଲ ଚିତଧାରୀ ॥ 13 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 14
तुम्हीं मात यंत्रन तंत्रन में ।tumhīṃ māt yaṃtran taṃtran meṃ |ତୁମ୍ହୀଂ ମାତ ଯଂତ୍ରନ ତଂତ୍ରନ ମେଂ ।
सकल काज सिधि होवै क्षण में ॥ १४ ॥sakal kāj sidhi hovai kṣaṇ meṃ || 14 ||ସକଲ କାଜ ସିଧି ହୋବୈ କ୍ଷଣ ମେଂ ॥ 14 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 15
औषधि रूप आप हो माता ।auṣadhi rūp āp ho mātā |ଔଷଧି ରୂପ ଆପ ହୋ ମାତା ।
सब जग में तव यश विख्याता ॥ १५ ॥sab jag meṃ tav yaś vikhyātā || 15 ||ସବ ଜଗ ମେଂ ତବ ଯଶ ବିଖ୍ଯାତା ॥ 15 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 16
देव रिषी मुनि औ तपधारी ।dev riṣī muni au tapadhārī |ଦେବ ରିଷୀ ମୁନି ଔ ତପଧାରୀ ।
करत सदा तव जय जयकारी ॥ १६ ॥karat sadā tav jay jayakārī || 16 ||କରତ ସଦା ତବ ଜଯ ଜଯକାରୀ ॥ 16 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 17
वेद पुरानन तव यश गाया ।ved purānan tav yaś gāyā |ବେଦ ପୁରାନନ ତବ ଯଶ ଗାଯା ।
महिमा अगम पार नहिं पाया ॥ १७ ॥mahimā agam pār nahiṃ pāyā || 17 ||ମହିମା ଅଗମ ପାର ନହିଂ ପାଯା ॥ 17 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 18
नमो नमो जै जै सुखकारनि ।namo namo jai jai sukhakārani |ନମୋ ନମୋ ଜୈ ଜୈ ସୁଖକାରନି ।
नमो नमो जै दुखनिवारनि ॥ १८ ॥namo namo jai dukhanivārani || 18 ||ନମୋ ନମୋ ଜୈ ଦୁଖନିବାରନି ॥ 18 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 19
नमो नमो सुखसम्पति देनी ।namo namo sukhasampati denī |ନମୋ ନମୋ ସୁଖସମ୍ପତି ଦେନୀ ।
नमो नमो अघ काटन छेनी ॥ १९ ॥namo namo agh kāṭan chenī || 19 ||ନମୋ ନମୋ ଅଘ କାଟନ ଛେନୀ ॥ 19 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 20
नमो नमो भक्तन दुःख हरनी ।namo namo bhaktan duḥkh haranī |ନମୋ ନମୋ ଭକ୍ତନ ଦୁଃଖ ହରନୀ ।
नमो नमो दुष्टन मद छेनी ॥ २० ॥namo namo duṣṭan mad chenī || 20 ||ନମୋ ନମୋ ଦୁଷ୍ଟନ ମଦ ଛେନୀ ॥ 20 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 21
नमो नमो भव पार उतारनि ।namo namo bhav pār utārani |ନମୋ ନମୋ ଭବ ପାର ଉତାରନି ।
नमो नमो परलोक सुधारनि ॥ २१ ॥namo namo paralok sudhārani || 21 ||ନମୋ ନମୋ ପରଲୋକ ସୁଧାରନି ॥ 21 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 22
नमो नमो निज भक्त उबारनि ।namo namo nij bhakta ubārani |ନମୋ ନମୋ ନିଜ ଭକ୍ତ ଉବାରନି ।
नमो नमो जनकाज संवारनि ॥ २२ ॥namo namo janakāj saṃvārani || 22 ||ନମୋ ନମୋ ଜନକାଜ ସଂବାରନି ॥ 22 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 23
नमो नमो जय कुमति नशावनि ।namo namo jay kumati naśāvani |ନମୋ ନମୋ ଜଯ କୁମତି ନଶାବନି ।
नमो नमो सब सुख उपजावनि ॥ २३ ॥namo namo sab sukh upajāvani || 23 ||ନମୋ ନମୋ ସବ ସୁଖ ଉପଜାବନି ॥ 23 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 24
जयति जयति जय तुलसीमाई ।jayati jayati jay tulasīmāī |ଜଯତି ଜଯତି ଜଯ ତୁଲସୀମାଈ ।
ध्याऊँ तुमको शीश नवाई ॥ २४ ॥dhyāūm̐ tumako śīś navāī || 24 ||ଧ୍ଯାଊଁ ତୁମକୋ ଶୀଶ ନବାଈ ॥ 24 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 25
निजजन जानि मोहि अपनाओ ।nijajan jāni mohi apanāo |ନିଜଜନ ଜାନି ମୋହି ଅପନାଓ ।
बिगड़े कारज आप बनाओ ॥ २५ ॥bigaṛe kāraj āp banāo || 25 ||ବିଗଡେ କାରଜ ଆପ ବନାଓ ॥ 25 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 26
करूँ विनय मैं मात तुम्हारी ।karūm̐ vinay maiṃ māt tumhārī |କରୂଁ ବିନଯ ମୈଂ ମାତ ତୁମ୍ହାରୀ ।
पूरण आशा करहु हमारी ॥ २६ ॥pūraṇ āśā karahu hamārī || 26 ||ପୂରଣ ଆଶା କରହୁ ହମାରୀ ॥ 26 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 27
शरण चरण कर जोरि मनाऊँ ।śaraṇ caraṇ kar jori manāūm̐ |ଶରଣ ଚରଣ କର ଜୋରି ମନାଊଁ ।
निशदिन तेरे ही गुण गाऊँ ॥ २७ ॥niśadin tere hī guṇ gāūm̐ || 27 ||ନିଶଦିନ ତେରେ ହୀ ଗୁଣ ଗାଊଁ ॥ 27 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 28
करहु मात यह अब मोपर दाया ।karahu māt yah ab mopar dāyā |କରହୁ ମାତ ଯହ ଅବ ମୋପର ଦାଯା ।
निर्मल होय सकल ममकाया ॥ २८ ॥nirmal hoy sakal mamakāyā || 28 ||ନିର୍ମଲ ହୋଯ ସକଲ ମମକାଯା ॥ 28 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 29
मांगू मात यह बर दीजै ।māṃgū māt yah bar dījai |ମାଂଗୂ ମାତ ଯହ ବର ଦୀଜୈ ।
सकल मनोरथ पूर्ण कीजै ॥ २९ ॥sakal manorath pūrṇa kījai || 29 ||ସକଲ ମନୋରଥ ପୂର୍ଣ କୀଜୈ ॥ 29 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 30
जानूं नहिं कुछ नेम अचारा ।jānūṃ nahiṃ kuch nem acārā |ଜାନୂଂ ନହିଂ କୁଛ ନେମ ଅଚାରା ।
छमहु मात अपराध हमारा ॥ ३० ॥chamahu māt aparādh hamārā || 30 ||ଛମହୁ ମାତ ଅପରାଧ ହମାରା ॥ 30 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 31
बारह मास करै जो पूजा ।bārah mās karai jo pūjā |ବାରହ ମାସ କରୈ ଜୋ ପୂଜା ।
ता सम जग में और न दूजा ॥ ३१ ॥tā sam jag meṃ aur na dūjā || 31 ||ତା ସମ ଜଗ ମେଂ ଔର ନ ଦୂଜା ॥ 31 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 32
प्रथमहि गंगाजल मंगवावे ।prathamahi gaṃgājal maṃgavāve |ପ୍ରଥମହି ଗଂଗାଜଲ ମଂଗବାବେ ।
फिर सुन्दर स्नान करावे ॥ ३२ ॥phir sundar snān karāve || 32 ||ଫିର ସୁନ୍ଦର ସ୍ନାନ କରାବେ ॥ 32 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 33
चन्दन अक्षत पुष्प चढ़ावे ।candan akṣat puṣpa caṛhāve |ଚନ୍ଦନ ଅକ୍ଷତ ପୁଷ୍ପ ଚଢାବେ ।
धूप दीप नैवेद्य लगावे ॥ ३३ ॥dhūp dīp naivedya lagāve || 33 ||ଧୂପ ଦୀପ ନୈବେଦ୍ଯ ଲଗାବେ ॥ 33 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 34
करे आचमन गंगा जल से ।kare ācaman gaṃgā jal se |କରେ ଆଚମନ ଗଂଗା ଜଲ ସେ ।
ध्यान करे हृदय निर्मल से ॥ ३४ ॥dhyān kare hṛday nirmal se || 34 ||ଧ୍ଯାନ କରେ ହୃଦଯ ନିର୍ମଲ ସେ ॥ 34 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 35
पाठ करे फिर चालीसा की ।pāṭh kare phir cālīsā kī |ପାଠ କରେ ଫିର ଚାଲୀସା କୀ ।
अस्तुति करे मात तुलसा की ॥ ३५ ॥astuti kare māt tulasā kī || 35 ||ଅସ୍ତୁତି କରେ ମାତ ତୁଲସା କୀ ॥ 35 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 36
यह विधि पूजा करे हमेशा ।yah vidhi pūjā kare hameśā |ଯହ ବିଧି ପୂଜା କରେ ହମେଶା ।
ताके तन नहिं रहै क्लेशा ॥ ३६ ॥tāke tan nahiṃ rahai kleśā || 36 ||ତାକେ ତନ ନହିଂ ରହୈ କ୍ଲେଶା ॥ 36 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 37
करै मास कार्तिक का साधन ।karai mās kārtik kā sādhan |କରୈ ମାସ କାର୍ତିକ କା ସାଧନ ।
सोवे नित पवित्र सिध हुई जाहीं ॥ ३७ ॥sove nit pavitra sidh huī jāhīṃ || 37 ||ସୋବେ ନିତ ପବିତ୍ର ସିଧ ହୁଈ ଜାହୀଂ ॥ 37 ॥
यह पद साझा करेंचौपाई 38
है यह कथा महा सुखदाई ।hai yah kathā mahā sukhadāī |ହୈ ଯହ କଥା ମହା ସୁଖଦାଈ ।
पढ़ै सुने सो भव तर जाई ॥ ३८ ॥paṛhai sune so bhav tar jāī || 38 ||ପଢୈ ସୁନେ ସୋ ଭବ ତର ଜାଈ ॥ 38 ॥
यह पद साझा करेंदोहा
यह श्री तुलसी चालीसा, पाठ करे जो कोय ।yah śrī tulasī cālīsā, pāṭh kare jo koy |ଯହ ଶ୍ରୀ ତୁଲସୀ ଚାଲୀସା, ପାଠ କରେ ଜୋ କୋଯ ।
गोविन्द सो फल पावही, जो मन इच्छा होय ॥govinda so phal pāvahī, jo man icchā hoy ||ଗୋବିନ୍ଦ ସୋ ଫଲ ପାବହୀ, ଜୋ ମନ ଇଚ୍ଛା ହୋଯ ॥
यह पद साझा करेंअन्य लिपि में पढ़ें: ગુજરાતી বাংলা தமிழ் తెలుగు ಕನ್ನಡ മലയാളം ਪੰਜਾਬੀ · देवनागरी पाठ से अक्षर-दर-अक्षर, अनुमानित
मुद्रित प्रति के स्कैन से पंक्ति-दर-पंक्ति लिखा गया और एक स्वतन्त्र प्रति से अक्षरशः मिलाया गया। केवल वर्तनी के अन्तर में मुद्रित पाठ रखा गया है।
रोमन पंक्ति देवनागरी से बना IAST लिप्यन्तरण है (ā = दीर्घ आ, ṃ = अनुस्वार, ḥ = विसर्ग, ś/ṣ = श/ष, c = च)। हिन्दी, अवधी और ब्रज पाठों में शब्द के अन्त का मौन 'अ' नहीं लिखा जाता। लिप्यन्तरण में वैदिक स्वर नहीं दिखते।
सम्बन्धित
प्रश्न
श्री तुलसी चालीसा क्या है?
विष्णुप्रिया तुलसी की चालीस चौपाइयाँ, पूजा की पारम्परिक विधि सहित।
श्री तुलसी चालीसा किस देवता से जुड़ा है?
श्री तुलसी चालीसा तुलसी माता से जुड़ा है। पवित्र तुलसी का पौधा, विष्णुप्रिया देवी के रूप में पूजित; कार्तिक में तुलसी विवाह होता है।
श्री तुलसी चालीसा का अर्थ क्या है?
तुलसी की स्तुति विष्णुप्रिया के रूप में है, जिनके बिना विष्णु-पूजा अधूरी है, जो औषधि रूप हैं और विशेषकर कार्तिक मास में सौभाग्य देती हैं। चालीसा बार-बार "नमो नमो" से उन्हें प्रणाम करती है और अन्त में पूजा-विधि बताती है: गंगाजल से स्नान, चन्दन, अक्षत, पुष्प, धूप-दीप और चालीसा पाठ।
श्री तुलसी चालीसा का स्रोत क्या है?
पारम्परिक भक्ति पाठ (प्रचलित मुद्रित एवं मौखिक रूप) — Shri Tulsi Chalisa. परम्परा: वैष्णव।
क्या श्री तुलसी चालीसा के अलग-अलग संस्करण हैं?
चालीसा की मुद्रित प्रतियों में वर्तनी, कुछ शब्दों और कभी-कभी पदों के क्रम में अन्तर मिलता है। यह पाठ टिप्पणी में बताई प्रति पर आधारित है।