चालीसा · माँ अन्नपूर्णा

श्री अन्नपूर्णा चालीसा Shri Annapurna Chalisa

काशी की अन्नपूर्णा की चालीस चौपाइयाँ, जिनमें शिव को पाने के लिए पार्वती के तप की कथा है।

लोकप्रिय पाठ सम्पादकीय जाँच

PDF

मूल पाठ

दोहा

विश्वेश्वर पदपदम की, रज निज शीश लगाय ।viśveśvar padapadam kī, raj nij śīś lagāy |

अन्नपूर्णे तव सुयश, बरनौं कवि मतिलाय ॥annapūrṇe tav suyaś, baranauṃ kavi matilāy ||

यह पद साझा करें

चौपाई 1

नित्य अनंद करिणी माता ।nitya anaṃd kariṇī mātā |

वर अरु अभय भाव प्रख्याता ॥ १ ॥var aru abhay bhāv prakhyātā || 1 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 2

जय सौंदर्य सिंधु जग जननी ।jay sauṃdarya siṃdhu jag jananī |

अखिल पाप हर भव भय हरनी ॥ २ ॥akhil pāp har bhav bhay haranī || 2 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 3

श्वेत बदन पर श्वेत बसन पुनि ।śvet badan par śvet basan puni |

संतन तुव पद सेवत ऋषिमुनि ॥ ३ ॥saṃtan tuv pad sevat ṛṣimuni || 3 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 4

काशी पुराधीश्वरी माता ।kāśī purādhīśvarī mātā |

माहेश्वरी सकल जग त्राता ॥ ४ ॥māheśvarī sakal jag trātā || 4 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 5

बृषभारूढ़ नाम रुद्राणी ।bṛṣabhārūṛh nām rudrāṇī |

विश्व विहारिणि जय कल्याणी ॥ ५ ॥viśva vihāriṇi jay kalyāṇī || 5 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 6

पतिदेवता सुतीत शिरोमनि ।patidevatā sutīt śiromani |

पदवी प्राप्त कीह्न गिरि नंदिनी ॥ ६ ॥padavī prāpta kīhna giri naṃdinī || 6 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 7

पति विछोह दुख सहि नहि पावा ।pati vichoh dukh sahi nahi pāvā |

योग अगिन तब बदन जरावा ॥ ७ ॥yog agin tab badan jarāvā || 7 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 8

देह तजत शिव चरण सनेहू ।deh tajat śiv caraṇ sanehū |

राखेहु जाते हिमगिरि गेहू ॥ ८ ॥rākhehu jāte himagiri gehū || 8 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 9

प्रकटी गिरिजा नाम धरायो ।prakaṭī girijā nām dharāyo |

अति आनंद भवन मँह छायो ॥ ९ ॥ati ānaṃd bhavan mam̐h chāyo || 9 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 10

नारद ने तब तोहिं भरमायहु ।nārad ne tab tohiṃ bharamāyahu |

ब्याह करन हित पाठ पढ़ायहु ॥ १० ॥byāh karan hit pāṭh paṛhāyahu || 10 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 11

ब्रह्मा वरुण कुबेर गनाये ।brahmā varuṇ kuber ganāye |

देवराज आदिक कहि गाये ॥ ११ ॥devarāj ādik kahi gāye || 11 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 12

सब देवन को सुजस बखानी ।sab devan ko sujas bakhānī |

मतिपलटन की मन मँह ठानी ॥ १२ ॥matipalaṭan kī man mam̐h ṭhānī || 12 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 13

अचल रहीं तुम प्रण पर धन्या ।acal rahīṃ tum praṇ par dhanyā |

कीह्नी सिद्ध हिमाचल कन्या ॥ १३ ॥kīhnī siddha himācal kanyā || 13 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 14

निज कौ तव नारद घबराये ।nij kau tav nārad ghabarāye |

तब प्रण पूरण मंत्र पढ़ाये ॥ १४ ॥tab praṇ pūraṇ maṃtra paṛhāye || 14 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 15

करन हेतु तप तोहिं उपदेशेउ ।karan hetu tap tohiṃ upadeśeu |

संत बचन तुम सत्य परेखेहु ॥ १५ ॥saṃt bacan tum satya parekhehu || 15 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 16

गगनगिरा सुनि टरी न टारे ।gaganagirā suni ṭarī na ṭāre |

ब्रह्मा तब तुव पास पधारे ॥ १६ ॥brahmā tab tuv pās padhāre || 16 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 17

कहेउ पुत्रि वर माँगु अनूपा ।kaheu putri var mām̐gu anūpā |

देहुँ आज तुव मति अनुरूपा ॥ १७ ॥dehum̐ āj tuv mati anurūpā || 17 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 18

तुम तप कीह्न अलौकिक भारी ।tum tap kīhna alaukik bhārī |

कष्ट उठायेहु अति सुकुमारी ॥ १८ ॥kaṣṭa uṭhāyehu ati sukumārī || 18 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 19

अब संदेह छाँड़ि कछु मोसों ।ab saṃdeh chām̐ṛi kachu mosoṃ |

है सौगंध नहीं छल तोसों ॥ १९ ॥hai saugaṃdh nahīṃ chal tosoṃ || 19 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 20

करत वेद विद ब्रह्मा जानहु ।karat ved vid brahmā jānahu |

वचन मोर यह सांचो मानहु ॥ २० ॥vacan mor yah sāṃco mānahu || 20 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 21

तजि संकोच कहहु निज इच्छा ।taji saṃkoc kahahu nij icchā |

देहौं मैं मन मानी भिक्षा ॥ २१ ॥dehauṃ maiṃ man mānī bhikṣā || 21 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 22

सुनि ब्रह्मा की मधुरी बानी ।suni brahmā kī madhurī bānī |

मुखसों कछु मुसुकायि भवानी ॥ २२ ॥mukhasoṃ kachu musukāyi bhavānī || 22 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 23

बोली तुम का कहहु विधाता ।bolī tum kā kahahu vidhātā |

तुम तो जगके स्रष्टाधाता ॥ २३ ॥tum to jagake sraṣṭādhātā || 23 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 24

मम कामना गुप्त नहिं तोंसों ।mam kāmanā gupta nahiṃ toṃsoṃ |

कहवावा चाहहु का मोसों ॥ २४ ॥kahavāvā cāhahu kā mosoṃ || 24 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 25

दक्ष यज्ञ महँ मरती बारा ।dakṣa yajña maham̐ maratī bārā |

शंभुनाथ पुनि होहिं हमारा ॥ २५ ॥śaṃbhunāth puni hohiṃ hamārā || 25 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 26

सो अब मिलहिं मोहिं मनभाये ।so ab milahiṃ mohiṃ manabhāye |

कहि तथास्तु विधि धाम सिधाये ॥ २६ ॥kahi tathāstu vidhi dhām sidhāye || 26 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 27

तब गिरिजा शंकर तव भयऊ ।tab girijā śaṃkar tav bhayaū |

फल कामना संशय गयऊ ॥ २७ ॥phal kāmanā saṃśay gayaū || 27 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 28

चन्द्रकोटि रवि कोटि प्रकाशा ।candrakoṭi ravi koṭi prakāśā |

तब आनन महँ करत निवासा ॥ २८ ॥tab ānan maham̐ karat nivāsā || 28 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 29

माला पुस्तक अंकुश सोहै ।mālā pustak aṃkuś sohai |

करमँह अपर पाश मन मोहे ॥ २९ ॥karamam̐h apar pāś man mohe || 29 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 30

अन्नपूर्णे सदपूर्णे ।annapūrṇe sadapūrṇe |

अज अनवद्य अनंत अपूर्णे ॥ ३० ॥aj anavadya anaṃt apūrṇe || 30 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 31

कृपा सगरी क्षेमंकरी माँ ।kṛpā sagarī kṣemaṃkarī mām̐ |

भव विभूति आनंद भरी माँ ॥ ३१ ॥bhav vibhūti ānaṃd bharī mām̐ || 31 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 32

कमल बिलोचन विलसित बाले ।kamal bilocan vilasit bāle |

देवि कालिके चण्डि कराले ॥ ३२ ॥devi kālike caṇḍi karāle || 32 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 33

तुम कैलास मांहि है गिरिजा ।tum kailās māṃhi hai girijā |

विलसी आनंदसाथ सिंधुजा ॥ ३३ ॥vilasī ānaṃdasāth siṃdhujā || 33 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 34

स्वर्ग महालछमी कहलायी ।svarga mahālachamī kahalāyī |

मर्त्य लोक लछमी पदपायी ॥ ३४ ॥martya lok lachamī padapāyī || 34 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 35

विलसी सब मँह सर्व सरूपा ।vilasī sab mam̐h sarva sarūpā |

सेवत तोहिं अमर पुर भूपा ॥ ३५ ॥sevat tohiṃ amar pur bhūpā || 35 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 36

जो पढ़िहहिं यह तुव चालीसा ।jo paṛhihahiṃ yah tuv cālīsā |

फल पइहहिं शुभ साखी ईसा ॥ ३६ ॥phal paihahiṃ śubh sākhī īsā || 36 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 37

प्रात समय जो जन मन लायो ।prāt samay jo jan man lāyo |

पढ़िहहिं भक्ति सुरुचि अधिकायो ॥ ३७ ॥paṛhihahiṃ bhakti suruci adhikāyo || 37 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 38

स्त्री कलत्र पनि मित्र पुत्र युत ।strī kalatra pani mitra putra yut |

परमैश्वर्य लाभ लहि अद्भुत ॥ ३८ ॥paramaiśvarya lābh lahi adbhut || 38 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 39

राज विमुखको राज दिवावै ।rāj vimukhako rāj divāvai |

जस तेरो जन सुजस बढ़ावै ॥ ३९ ॥jas tero jan sujas baṛhāvai || 39 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 40

पाठ महा मुद मंगल दाता ।pāṭh mahā mud maṃgal dātā |

भक्त मनो वांछित निधिपाता ॥ ४० ॥bhakta mano vāṃchit nidhipātā || 40 ||

यह पद साझा करें

दोहा

जो यह चालीसा सुभग, पढ़ि नावहिंगे माथ ।jo yah cālīsā subhag, paṛhi nāvahiṃge māth |

तिनके कारज सिद्ध सब, साखी काशी नाथ ॥tinake kāraj siddha sab, sākhī kāśī nāth ||

यह पद साझा करें

अन्य लिपि में पढ़ें: ગુજરાતી বাংলা தமிழ் తెలుగు ಕನ್ನಡ മലയാളം ଓଡ଼ିଆ ਪੰਜਾਬੀ

मुद्रित प्रति के स्कैन से पंक्ति-दर-पंक्ति लिखा गया और एक स्वतन्त्र प्रति से अक्षरशः मिलाया गया। केवल वर्तनी के अन्तर में मुद्रित पाठ रखा गया है।

रोमन पंक्ति देवनागरी से बना IAST लिप्यन्तरण है (ā = दीर्घ आ, ṃ = अनुस्वार, ḥ = विसर्ग, ś/ṣ = श/ष, c = च)। हिन्दी, अवधी और ब्रज पाठों में शब्द के अन्त का मौन 'अ' नहीं लिखा जाता। लिप्यन्तरण में वैदिक स्वर नहीं दिखते।

सम्बन्धित

प्रश्न

श्री अन्नपूर्णा चालीसा क्या है?

काशी की अन्नपूर्णा की चालीस चौपाइयाँ, जिनमें शिव को पाने के लिए पार्वती के तप की कथा है।

श्री अन्नपूर्णा चालीसा किस देवता से जुड़ा है?

श्री अन्नपूर्णा चालीसा माँ अन्नपूर्णा से जुड़ा है। अन्न और पोषण देने वाली देवी; उनका प्रसिद्ध मन्दिर वाराणसी में है।

श्री अन्नपूर्णा चालीसा का अर्थ क्या है?

अन्नपूर्णा की स्तुति काशी की अधीश्वरी, आनन्द, वर और अभय देने वाली के रूप में है। चालीसा कथा कहती है कि सती ने योगाग्नि में देह त्यागी, गिरिजा रूप में जन्म लिया, नारद की परीक्षा में भी प्रण पर अडिग रहीं, और तप के बाद ब्रह्मा ने उन्हें शिव का वर दिया। फिर उन्हें काली, लक्ष्मी और पार्वती एक साथ कहा गया है, और अन्तिम पद कहते हैं कि प्रातः पाठ से परिवार, धन और यश मिलता है।

श्री अन्नपूर्णा चालीसा का स्रोत क्या है?

पारम्परिक भक्ति पाठ (प्रचलित मुद्रित एवं मौखिक रूप) — Shri Annapurna Chalisa. परम्परा: शाक्त।

क्या श्री अन्नपूर्णा चालीसा के अलग-अलग संस्करण हैं?

चालीसा की मुद्रित प्रतियों में वर्तनी, कुछ शब्दों और कभी-कभी पदों के क्रम में अन्तर मिलता है। यह पाठ टिप्पणी में बताई प्रति पर आधारित है।

व्हाट्सऐप