चालीसा

श्री गोरखनाथ चालीसा Shri Gorakhnath Chalisa

नाथ परम्परा के महायोगी गुरु गोरखनाथ की चालीस चौपाइयाँ।

लोकप्रिय पाठ सम्पादकीय जाँच

PDF

मूल पाठ

दोहा

गणपति गिरजा पुत्र को, सुमिरूँ बारम्बार ।gaṇapati girajā putra ko, sumirūm̐ bārambār |

हाथ जोड़ विनती करूँ, शारद नाम आधार ॥hāth joṛ vinatī karūm̐, śārad nām ādhār ||

यह पद साझा करें

चौपाई 1

जय जय गोरख नाथ अविनासी ।jay jay gorakh nāth avināsī |

कृपा करो गुरु देव प्रकाशी ॥ १ ॥kṛpā karo guru dev prakāśī || 1 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 2

जय जय जय गोरख गुण ज्ञानी ।jay jay jay gorakh guṇ jñānī |

इच्छा रूप योगी वरदानी ॥ २ ॥icchā rūp yogī varadānī || 2 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 3

अलख निरंजन तुम्हरो नामा ।alakh niraṃjan tumharo nāmā |

सदा करो भक्तन हित कामा ॥ ३ ॥sadā karo bhaktan hit kāmā || 3 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 4

नाम तुम्हारा जो कोई गावे ।nām tumhārā jo koī gāve |

जन्म जन्म के दुःख मिट जावे ॥ ४ ॥janma janma ke duḥkh miṭ jāve || 4 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 5

जो कोई गोरख नाम सुनावे ।jo koī gorakh nām sunāve |

भूत पिशाच निकट नहीं आवे ॥ ५ ॥bhūt piśāc nikaṭ nahīṃ āve || 5 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 6

ज्ञान तुम्हारा योग से पावे ।jñān tumhārā yog se pāve |

रूप तुम्हारा लख्या न जावे ॥ ६ ॥rūp tumhārā lakhyā na jāve || 6 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 7

निराकार तुम हो निर्वाणी ।nirākār tum ho nirvāṇī |

महिमा तुम्हारी वेद न जानी ॥ ७ ॥mahimā tumhārī ved na jānī || 7 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 8

घट घट के तुम अन्तर्यामी ।ghaṭ ghaṭ ke tum antaryāmī |

सिद्ध चौरासी करे प्रणामी ॥ ८ ॥siddha caurāsī kare praṇāmī || 8 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 9

भस्म अङ्ग गल नाद विराजे ।bhasma aṅga gal nād virāje |

जटा शीश अति सुन्दर साजे ॥ ९ ॥jaṭā śīś ati sundar sāje || 9 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 10

तुम बिन देव और नहीं दूजा ।tum bin dev aur nahīṃ dūjā |

देव मुनि जन करते पूजा ॥ १० ॥dev muni jan karate pūjā || 10 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 11

चिदानन्द सन्तन हितकारी ।cidānanda santan hitakārī |

मंगल करण अमंगल हारी ॥ ११ ॥maṃgal karaṇ amaṃgal hārī || 11 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 12

पूर्ण ब्रह्म सकल घट वासी ।pūrṇa brahma sakal ghaṭ vāsī |

गोरख नाथ सकल प्रकाशी ॥ १२ ॥gorakh nāth sakal prakāśī || 12 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 13

गोरख गोरख जो कोई ध्यावे ।gorakh gorakh jo koī dhyāve |

ब्रह्म रूप के दर्शन पावे ॥ १३ ॥brahma rūp ke darśan pāve || 13 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 14

शंकर रूप धर डमरू बाजे ।śaṃkar rūp dhar ḍamarū bāje |

कानन कुण्डल सुन्दर साजे ॥ १४ ॥kānan kuṇḍal sundar sāje || 14 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 15

नित्यानन्द है नाम तुम्हारा ।nityānanda hai nām tumhārā |

असुर मार भक्तन रखवारा ॥ १५ ॥asur mār bhaktan rakhavārā || 15 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 16

अति विशाल है रूप तुम्हारा ।ati viśāl hai rūp tumhārā |

सुर नर मुनि जन पावें न पारा ॥ १६ ॥sur nar muni jan pāveṃ na pārā || 16 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 17

दीन बन्धु दीनन हितकारी ।dīn bandhu dīnan hitakārī |

हरो पाप हर शरण तुम्हारी ॥ १७ ॥haro pāp har śaraṇ tumhārī || 17 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 18

योग युक्ति में हो प्रकाशा ।yog yukti meṃ ho prakāśā |

सदा करो सन्तन तन वासा ॥ १८ ॥sadā karo santan tan vāsā || 18 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 19

प्रातःकाल ले नाम तुम्हारा ।prātaḥkāl le nām tumhārā |

सिद्धि बढ़े अरु योग प्रचारा ॥ १९ ॥siddhi baṛhe aru yog pracārā || 19 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 20

हठ हठ हठ गोरक्ष हठीले ।haṭh haṭh haṭh gorakṣa haṭhīle |

मार मार वैरी के कीले ॥ २० ॥mār mār vairī ke kīle || 20 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 21

चल चल चल गोरख विकराला ।cal cal cal gorakh vikarālā |

दुश्मन मार करो बेहाला ॥ २१ ॥duśman mār karo behālā || 21 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 22

जय जय जय गोरख अविनाशी ।jay jay jay gorakh avināśī |

अपने जन की हरो चौरासी ॥ २२ ॥apane jan kī haro caurāsī || 22 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 23

अचल अगम है गोरख योगी ।acal agam hai gorakh yogī |

सिद्धि देवो हरो रस भोगी ॥ २३ ॥siddhi devo haro ras bhogī || 23 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 24

काटो मार्ग यम को तुम आई ।kāṭo mārga yam ko tum āī |

तुम बिन मेरा कौन सहाई ॥ २४ ॥tum bin merā kaun sahāī || 24 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 25

अजर अमर है तुम्हरी देहा ।ajar amar hai tumharī dehā |

सनकादिक सब जोरहिं नेहा ॥ २५ ॥sanakādik sab jorahiṃ nehā || 25 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 26

कोटिन रवि सम तेज तुम्हारा ।koṭin ravi sam tej tumhārā |

है प्रसिद्ध जगत उजियारा ॥ २६ ॥hai prasiddha jagat ujiyārā || 26 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 27

योगी लखे तुम्हारी माया ।yogī lakhe tumhārī māyā |

पार ब्रह्म से ध्यान लगाया ॥ २७ ॥pār brahma se dhyān lagāyā || 27 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 28

ध्यान तुम्हारा जो कोई लावे ।dhyān tumhārā jo koī lāve |

अष्टसिद्धि नव निधि घर पावे ॥ २८ ॥aṣṭasiddhi nav nidhi ghar pāve || 28 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 29

शिव गोरख है नाम तुम्हारा ।śiv gorakh hai nām tumhārā |

पापी दुष्ट अधम को तारा ॥ २९ ॥pāpī duṣṭa adham ko tārā || 29 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 30

अगम अगोचर निर्भय नाथा ।agam agocar nirbhay nāthā |

सदा रहो सन्तन के साथा ॥ ३० ॥sadā raho santan ke sāthā || 30 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 31

शंकर रूप अवतार तुम्हारा ।śaṃkar rūp avatār tumhārā |

गोपीचन्द भरथरी को तारा ॥ ३१ ॥gopīcanda bharatharī ko tārā || 31 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 32

सुन लीजो प्रभु अरज हमारी ।sun lījo prabhu araj hamārī |

कृपासिन्धु योगी ब्रह्मचारी ॥ ३२ ॥kṛpāsindhu yogī brahmacārī || 32 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 33

पूर्ण आस दास की कीजे ।pūrṇa ās dās kī kīje |

सेवक जान ज्ञान को दीजे ॥ ३३ ॥sevak jān jñān ko dīje || 33 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 34

पतित पावन अधम अधारा ।patit pāvan adham adhārā |

तिनके हेतु तुम लेत अवतारा ॥ ३४ ॥tinake hetu tum let avatārā || 34 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 35

अलख निरंजन नाम तुम्हारा ।alakh niraṃjan nām tumhārā |

अगम पन्थ जिन योग प्रचारा ॥ ३५ ॥agam pantha jin yog pracārā || 35 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 36

जय जय जय गोरख भगवाना ।jay jay jay gorakh bhagavānā |

सदा करो भक्तन कल्याना ॥ ३६ ॥sadā karo bhaktan kalyānā || 36 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 37

जय जय जय गोरख अविनासी ।jay jay jay gorakh avināsī |

सेवा करें सिद्ध चौरासी ॥ ३७ ॥sevā kareṃ siddha caurāsī || 37 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 38

जो ये पढ़हि गोरख चालीसा ।jo ye paṛhahi gorakh cālīsā |

होय सिद्ध साक्षी जगदीशा ॥ ३८ ॥hoy siddha sākṣī jagadīśā || 38 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 39

हाथ जोड़कर ध्यान लगावे ।hāth joṛakar dhyān lagāve |

और श्रद्धा से भेंट चढ़ावे ॥ ३९ ॥aur śraddhā se bheṃṭ caṛhāve || 39 ||

यह पद साझा करें

चौपाई 40

बारह पाठ पढ़े नित जोई ।bārah pāṭh paṛhe nit joī |

मनोकामना पूर्ण होई ॥ ४० ॥manokāmanā pūrṇa hoī || 40 ||

यह पद साझा करें

दोहा

सुने सुनावे प्रेम वश, पूजे अपने हाथ ।sune sunāve prem vaś, pūje apane hāth |

मन इच्छा सब कामना, पूरे गोरखनाथ ॥man icchā sab kāmanā, pūre gorakhanāth ||

यह पद साझा करें

दोहा

अगम अगोचर नाथ तुम, पारब्रह्म अवतार ।agam agocar nāth tum, pārabrahma avatār |

कानन कुण्डल सिर जटा, अंग विभूति अपार ॥kānan kuṇḍal sir jaṭā, aṃg vibhūti apār ||

यह पद साझा करें

दोहा

सिद्ध पुरुष योगेश्वरो, दो मुझको उपदेश ।siddha puruṣ yogeśvaro, do mujhako upadeś |

हर समय सेवा करूं, सुबह शाम आदेश ॥har samay sevā karūṃ, subah śām ādeś ||

यह पद साझा करें

अन्य लिपि में पढ़ें: ગુજરાતી বাংলা தமிழ் తెలుగు ಕನ್ನಡ മലയാളം ଓଡ଼ିଆ ਪੰਜਾਬੀ

मुद्रित प्रति के स्कैन से पंक्ति-दर-पंक्ति लिखा गया और एक स्वतन्त्र प्रति से अक्षरशः मिलाया गया। केवल वर्तनी के अन्तर में मुद्रित पाठ रखा गया है।

रोमन पंक्ति देवनागरी से बना IAST लिप्यन्तरण है (ā = दीर्घ आ, ṃ = अनुस्वार, ḥ = विसर्ग, ś/ṣ = श/ष, c = च)। हिन्दी, अवधी और ब्रज पाठों में शब्द के अन्त का मौन 'अ' नहीं लिखा जाता। लिप्यन्तरण में वैदिक स्वर नहीं दिखते।

प्रश्न

श्री गोरखनाथ चालीसा क्या है?

नाथ परम्परा के महायोगी गुरु गोरखनाथ की चालीस चौपाइयाँ।

श्री गोरखनाथ चालीसा का अर्थ क्या है?

गोरखनाथ की स्तुति अविनाशी अलख निरंजन, भस्म, कुण्डल और नाद धारी शिव-रूप के रूप में है, जिन्हें चौरासी सिद्ध नमन करते हैं, जिन्होंने योग का प्रचार किया और गोपीचन्द व भरथरी को तारा। भक्त जन्म-मरण के बन्धन काटने और ज्ञान देने की प्रार्थना करता है, और अन्तिम पद उनके उपदेश और आशीर्वाद की याचना करते हैं।

श्री गोरखनाथ चालीसा का स्रोत क्या है?

पारम्परिक भक्ति पाठ (प्रचलित मुद्रित एवं मौखिक रूप) — Shri Gorakhnath Chalisa. परम्परा: नाथ।

क्या श्री गोरखनाथ चालीसा के अलग-अलग संस्करण हैं?

चालीसा की मुद्रित प्रतियों में वर्तनी, कुछ शब्दों और कभी-कभी पदों के क्रम में अन्तर मिलता है। यह पाठ टिप्पणी में बताई प्रति पर आधारित है।

व्हाट्सऐप